लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 26 नए मामले, पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मौत नहीं

By भाषा | Updated: November 22, 2021 19:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 नवंबर राष्ट्रीय राजधानी में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 26 नए मामले आए हैं और संक्रमण से किसी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है, वहीं संक्रमण दर 0.06 प्रतिशत है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को साझा किए गए आंकड़े से यह जानकारी मिली।

दिल्ली में नवंबर के महीने में अब तक संक्रमण से चार लोगों की मृत्यु हुई है। अक्टूबर में संक्रमण से चार लोगों की जान गई थी और सितंबर में पांच मरीजों की मौत हुई थी। नए मामलों के साथ दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,40,692 हो गई है। इनमें 14.15 लाख से अधिक मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं। राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 25,095 बनी हुई है।

बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में बीते 24 घंटे के दौरान 40,532 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी, जिसमें से 37,147 नमूनों की आरटी-पीसीआर जांच की गयी।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में वर्तमान में कोविड-19 के 297 उपचाराधीन मरीज हैं जिनमें से 126 गृह पृथक-वास में हैं। राजधानी में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या 120 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह