लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 26 नए मामले

By भाषा | Updated: September 22, 2021 01:19 IST

Open in App

रायपुर, 21 सितंबर छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 26 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में मंगलवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 10,05,120 हो गई है।

राज्य के बेमेतरा जिले में छह स्कूली छात्रों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद दो स्कूलों को रविवार तक बंद कर दिया गया है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि नौ लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 17 लोगों ने घर में पृथक-वास की अवधि पूरी की। राज्य में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि आज संक्रमण के 26 नए मामले आए हैं। इनमें रायपुर से एक, दुर्ग से एक, बेमेतरा से दो, धमतरी से एक, महासमुंद से पांच, बिलासपुर से दो, रायगढ़ से एक, कोरबा से चार, जशपुर से एक, कोंडागांव से एक, दंतेवाड़ा से तीन, कांकेर से दो, बीाजपुर से एक और अन्य राज्य से एक मामला है।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 10,05,120 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 9,91,260 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 297 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,563 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,915 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3,139 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के बेमेतरा जिले में छह छात्रों में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद दो स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

बेमेतरा के जिलाधिकारी भोसकर विलास संदिपान ने बताया कि जिले के साजा शहर के एक स्कूल में छह छात्रों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद दो स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

वहीं साजा शहर के एक सरकारी स्कूल में छह छात्रों के संक्रमित होने की जानकारी मिली थी। बाद में उस स्कूल को तथा करीब के एक अन्य स्कूल को रविवार तक बंद रखने का फैसला किया गया है। स्कूल के सभी छात्रों और संक्रमित छात्रों के संपर्क में आने वाले लोगों के नमूनों की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा