लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में 26 नक्सलियों की मौत

By भाषा | Updated: November 13, 2021 20:43 IST

Open in App

नागपुर/मुंबई, 13 नवंबर महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पुलिस के साथ शनिवार को हुई मुठभेड़ में कम से कम 26 नक्सलियों की मौत हो गई। वरिष्ठ अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र का पूर्वी जिला गढ़चिरौली मुंबई से 900 किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित है।

जिला पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल ने कहा, ‘‘हमें जंगल से अभी तक 26 नक्सलियों के शव मिले हैं।’’

गोयल ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौम्या मुंडे के नेतृत्व में सी-60 पुलिस कमांडो दल ने सुबह कोर्ची के मर्दिनटोला वन क्षेत्र में तलाश अभियान शुरू किया था, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई।

सूत्रों के अनुसार, मारे गए नक्सलियों की पहचान का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन मृतकों में नक्सलियों के एक प्रमुख नेता के भी शामिल होने का संभावना है।

अधिकारियों ने पहले बताया था कि मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उन्हें उपचार के लिए हेलीकॉप्टर से नागपुर ले जाया गया है। यह जिला छत्तीसगढ़ की सीमा से सटा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर