लाइव न्यूज़ :

संसद में बाधा पहुंचाने के आरोप में AIADMK के 26 सांसदों को स्पीकर सुमित्रा महाजन ने किया सस्पेंड

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 2, 2019 17:59 IST

पांच बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने पर अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने बार बार सदस्यों से सदन में व्यवस्था बनाये रखने को कहा है और चेतावनी भी दी ।

Open in App

लोकसभा में कावेरी बांध मुद्दे पर हंगामा कर रहे अन्नाद्रमुक के 24 सदस्यों को स्पीकर सुमित्रा महाजन ने सदन से पांच कामकाजी दिवस के लिए निलंबित कर दिया । राफेल विमान सौदा मामले पर लोकसभा में चर्चा के दौरान अन्नाद्रमुक के एक सदस्य आसन के समीप सदन के अधिकारियों के लिये निर्धारित कुर्सी पर खड़े होकर नारेबाजी करने लगे, वहीं पार्टी के कुछ अन्य सदस्य कागज फाड़कर फेंकने लगे। इसके बाद सदन की कार्यवाही करीब 15 मिनट के लिये स्थगित कर दी गई ।

पांच बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने पर अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने बार बार सदस्यों से सदन में व्यवस्था बनाये रखने को कहा है और चेतावनी भी दी । अब इस स्थिति में नियम 174 :ए: के तहत सदस्यों को पांच कामकाजी दिवस तक सदन की कार्यवाही से निलंबित किया जाता है ।

इसके बाद सदन की कार्यवाही दिनभर के लिये स्थगित कर दी गई ।

इन सदस्यों में के अशोक कुमार, आर के भारती मोहन, एम चंद्रकाशी, एस जी हरि, जय कुमार जयवर्द्धन, के परसुरामन, के कामराज, पी कुमार, एम वसंती, सी महेन्द्रन, के मगर्थन, पी नागराजन, आर पारथीपन, के आर पी प्रभाकरण, ए अनवर रजा, टी राधाकृष्णन, एस राजेन्द्रन, वी सत्यभामा, एस सेल्वकुमार, पी आर सुंदरम, एम उदयकुमार, वी येदुमलाई, आर वनरोजा, टी जी वेंकटेश बाबू शामिल हैं ।

उल्लेखनीय है कि संसद के शीतकालीन सत्र के 11 दिसंबर को शुरूआत के बाद से ही अन्नाद्रमुक सदस्य कावेरी नदी पर बांध के निर्माण का विरोध कर रहे हैं ।

 

 

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा