लाइव न्यूज़ :

नेपाल में लॉकडाउन के कारण फंसे 26 प्रवासी श्रमिक शनिवार को भारत पहुंचेंगे

By भाषा | Updated: May 21, 2021 21:00 IST

Open in App

रांची, 21 मई नेपाल में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लागू लॉकडाउन की वजह से वहां फंसे झारखंड के 26 प्रवासी श्रमिक शनिवार को भारत पहुंचेंगे और उन्हें लाने के लिये भारत नेपाल सीमा पर एक बस तथा एक एंबुलेंस भेजी गयी है। झारखंड सरकार ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी ।

झारखंड के 26 श्रमिकों ने नेपाल से झारखंड सरकार को बचाव के लिये वीडियो संदेश भेजा था । ये लोग लार्सन एंड टुब्रो की एक परियोजना के लिये ठेकेदार के माध्यम से वहां गये थे और फंस गये ।

झारखंड के दुमका जिले के रहने वाले इन श्रमिकों ने सरकार से बचाने की अपील की थी कहा था कि वे लोग ठीक नहीं हैं और नेपाल के सिंधुपालचौक जिले में फंसे हुये हैं ।

पूर्व विधायक कुणाल सारंगी और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता बसंत सोरेन ने उनका मुद्दा उठाया और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा नेपाल में भारतीय दूतावास ने भी मामले में हस्तक्षेप किया ।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हस्तक्षेप के बाद नेपाल में फंसे 26 श्रमिकों की वापसी के लिये त्वरित कार्रवाई की गयी ।

राज्य सरकार के अधिकारी ने बताया कि इन कदमों के परिणामस्वरूप ये श्रमिक शनिवार को वापस प्रदेश लौट रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू