लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के चलते नेपाल में फंसे झारखंड के 26 प्रवासी मजदूर दुमका पहुंचे, पांच कोरोना संक्रमित

By भाषा | Updated: May 22, 2021 22:43 IST

Open in App

दुमका, 22 मई नेपाल में फंसे झारखंड के दुमका के 26 प्रवासी मजदूर आज रात्रि लगभग सवा नौ बजे दुमका पहुंच गये जिसके बाद कोरोना संक्रमित पाये गये पांच श्रमिकों को कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। अन्य 21 श्रमिकों को दुमका के निकट हिजला में बनाये गये कोविड केयर सेंटर में पृथकवास में भेज दिया गया है।

शनिवार को सुबह साढ़े दस बजे इन 26 श्रमिकों को नेपाल की सीमा से लेकर झारखंड के दुमका के लिए रवाना हुए दंडाधिकारी राकेश कुमार ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि भारत की सीमा में पहुंचने पर झारखंड के श्रमिकों की रैपिड एंटीजेन जांच गई, जिसमें पांच श्रमिकों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया।

कुमार ने बताया कि सभी श्रमिकों को लेकर उनकी टीम रात्रि लगभग सवा नौ बजे दुमका पहुंची और यहां रविवार को उनकी आरटीपीसीआर समेत स्वास्थ्य संबंधी सभी जांच की जाएंगी। दुमका के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनंत कुमार झा ने बताया कि सभी श्रमिकों की दुमका पहुंचने पर स्वास्थ्य संबंधी सामान्य जांच जारी है और इन जांचों के आधार पर ही उनके स्वास्थ्य लाभ की व्यवस्था की जाएगी।

इससे पूर्व शुक्रवार की शाम झारखंड सरकार के प्रवक्ता ने बताया था कि नेपाल में भारतीय दूतावास की पहल पर सिंधुपालचक जिले के गौरी गांव में फंसे झारखंड के दुमका और आसपास के रहने वाले 26 प्रवासी मजदूरों को भारत वापस लाने की व्यवस्था की जा चुकी है और नेपाल की सीमा से इन प्रवासी मजदूरों को लेने के लिए दुमका से एक बस और एंबुलेंस तथा चिकित्सक रवाना कर दिये गये थे।

राज्य सरकार के अधिकारियों ने दावा किया कि मुख्यमंत्री की पहल पर सरकार ने इन प्रवासी मजदूरों की सकुशल वापसी की दिशा में तीव्र गति से एक्शन लिया। इस संबंध में नेपाल सरकार के सक्षम पदाधिकारियों से राज्य सरकार ने बात की। जिसके बाद नेपाल मजदूरों की वापसी संभव हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे