लाइव न्यूज़ :

26 अप्रैल : सिक्किम भारत का 22वां राज्य बना

By भाषा | Updated: April 25, 2021 19:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल इतिहास में 26 अप्रैल की तारीख कई वजह से महत्वपूर्ण है, जिनमें एक कारण यह है कि इसी दिन सिक्किम को भारतीय गणराज्य में शामिल किया गया और यह देश का 22वां राज्य बना। इससे पूर्व 14 अप्रैल को राज्य में जनमत संग्रह कराया गया और जनता ने भारतीय संघ में शामिल किए जाने के हक में वोट दिया। भारतीय संघ में शामिल किए जाने के 20 दिन बाद 16 मई को सिक्किम को औपचारिक रूप से भारत के 22वें राज्य का दर्जा मिला। इसे चीन के अलावा बाकी सभी देशों ने मान्यता दे दी।

साल का यह 116वां दिन अमेरिका के अंतरिक्ष इतिहास में भी बहुत महत्वपूर्ण है। इसी दिन अमेरिका का पहला अंतरिक्ष यान चंद्रमा की सतह पर उतरा।

देश दुनिया के इतिहास में 26 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1654: यहूदियों को ब्राजील से निकाला गया।

1755: रूस का पहला विश्वविद्यालय राजधानी मॉस्को में खोला गया।

1828: यूनान की आजादी के समर्थन में रूस की तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा।

1903 : गांधी जी ने दक्षिण अफ्रीका में वकालत शुरू की और वहां ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना की।

1920: महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम का निधन।

1959: क्यूबा ने पनामा पर आक्रमण किया।

1962 : अंतरिक्ष यान रेंजर-4 ने चांद की सतह पर कदम रखा। चांद तक पहुंचने वाला यह पहला अमेरिकी अंतरिक्ष यान था। तकनीकी गड़बड़ी के कारण इसका संपर्क पृथ्वी से टूट गया और यह चांद की सतह के चित्र नहीं भेज सका।1964 : तंगांयिका और जंजीबार के विलय के बाद तंजानिया संयुक्त गणराज्य की स्थापना हुई और जूलियस न्येरेरे इसके प्रथम राष्ट्रपति बने।

1975: सिक्किम भारत का 22वां राज्य बना।

1986 : तत्कालीन सोवियत संघ के यूक्रेन प्रांत के चेरनोबिल में परमाणु हादसा हुआ, जिससे बड़ी मात्रा में रेडियोधर्मी विकीरण हुआ।

1990 : वीआरपी मेनन ने 463 घंटे तक लगातार डिस्को डांस करने का विश्व रिकार्ड अपने नाम किया।

2020 : देश में कोविड महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या 26 हजार के पार पहुंची। राज्यों ने कुछ दुकानें खोलने की अनुमति देकर लॉकडाउन की शर्तों में ढील देने की शुरुआत कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस