लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोविड-19 के 259 नये मामले, एक और मरीज की मौत

By भाषा | Updated: September 16, 2021 21:05 IST

Open in App

हैदराबाद, 16 सितंबर तेलंगाना में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 259 नये मामले सामने आने के साथ कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 6,62,785 हो गई। राज्य में महामारी से एक और मरीज की मौत हो जाने के बाद मृतकों की तादाद बढ़ कर 3,900 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

बुलेटिन के मुताबिक ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में संक्रमण के सर्वाधिक 72 नये मामले सामने आए। इसके बाद खम्मम जिले में 22 और वारांगल शहरी जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 16 नये मामले सामने आए।

तेलंगाना में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 301 मरीज संक्रमणमुक्त हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 6,53,603 हो गई है।

राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या अभी 5,282 है। तेलंगाना में बीते 24 घंटे के दौरान 58,261 नमूनों की जांच की गयी। अब तक कुल 2,57,11,341 नमूनों की जांच हो चुकी है।

तेलंगाना में कोविड-19 के कारण मृत्यु दर 0.58 प्रतिशत है जबकि संक्रमण से ठीक होने की दर 98.61 प्रतिशत हो गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू