लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 के 25,820 नए मामले, 188 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 23, 2021 20:29 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 23 मई केरल में रविवार को कोविड-19 के 25,820 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 23,17,911 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 188 लोगों की मौत हो गयी। राज्य में संक्रमण से अब तक 7,358 लोग दम तोड़ चुके हैं।

वहीं, उपचार करा रहे 37,316 और लोगों के ठीक हो जाने से अब तक 20,62,635 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,77,598 है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 91 स्वास्थ्यकर्मियों में भी कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

विज्ञप्ति के मुताबिक मलप्पुरम में सबसे ज्यादा 3943, एर्नाकुलम में 2771 और पालक्कड़ में 1805 नए मामले आए।

पिछले 24 घंटे में 1,13,205 नमूनों की जांच की गयी। राज्य में अब तक 1,87,94,256 नमूनों की जांच की जा चुकी है। संक्रमण दर 22.81 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे