लाइव न्यूज़ :

सिक्किम में कोविड-19 के 257 नये मामले, एक मरीज की मौत

By भाषा | Updated: July 23, 2021 20:11 IST

Open in App

गंगटोक, 23 जुलाई सिक्किम में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 257 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 24,598 हो गयी जबकि एक मरीज की मौत होने से मृतकों की तादाद 329 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

बुलेटिन के मुताबिक राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,796 हो गयी है। अब तक कुल 21,209 मरीज इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं।

संक्रमण के नये मामलों में पूर्वी सिक्किम में सर्वाधिक 85 नये मरीज मिले। इसके बाद दक्षिण सिक्किम में 83, पश्चिम सिक्किम में 79 और उत्तर सिक्किम में कोरोना वायरस संक्रमण के 10 नये मामले सामने आए। सिक्किम में संक्रमण की दर 13.2 प्रतिशत है जबकि ठीक होने की दर 87.2 प्रतिशत हो गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान