लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 257 नए मामले, तीन और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 14, 2021 13:06 IST

Open in App

ईटानगर, 14 मई अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 257 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21,110 हो गयी है और संक्रमण से तीन और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 72 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में सबसे अधिक 66 मामले आये हैं। इसके बाद चांगलांग (38), लोहित (27), तवांग (23), लोअर सुबनसिरी (19), लोअर दिबांग वैली (16), नमसाई (11) और वेस्ट सियांग (10) का स्थान है।

अरुणाचल प्रदेश में वर्तमान में 2,164 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि 18,871 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। इनमें बृहस्पतिवार से ठीक हुए कम से कम 180 मरीज भी शामिल हैं।

राज्य निगरानी अधिकारी लोबसांग जाम्पा ने बताया कि कुल मिलाकर 4,95,141 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच हुई है।

इस बीच राज्य टीकाकरण अधिकारी दिमोंग पाडुंग ने बताया कि जनवरी में टीकाकरण कार्यक्रम शुरू होने के बाद से 2,98,924 लोगों का टीकाकरण हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान