लाइव न्यूज़ :

सिक्किम में कोरोना वायरस संक्रमण के 257 नये मामले सामने आये

By भाषा | Updated: July 19, 2021 18:45 IST

Open in App

गंगटोक, 19 जुलाई सिक्किम में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 257 मामले सामने आये जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 23,649 हो गयी है । स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को जारी बुलेटिन में इसकी जानकारी दी ।

बुलेटिन में कहा गया है कि नये मामलों में 111 मामले पश्चिम, 88 दक्षिण, 65 पूर्वी एवं उत्तर सिक्किम में सामने आये हैं ।

इसमें कहा गया है कि प्रदेश में 2429 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 20,634 लोग अब तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 262 लोग दूसरे राज्यों में चले गये हैं ।

बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में महामारी के कारण मरने वालों की संख्या 324 है और पिछले 24 घंटे में इस संक्रमण से राज्य में किसी की मौत नहीं हुयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos