कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने पर 2,551 लोगों का चालान किया गया
By भाषा | Updated: April 15, 2021 00:21 IST2021-04-15T00:21:54+5:302021-04-15T00:21:54+5:30

कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने पर 2,551 लोगों का चालान किया गया
नोएडा, 14 अप्रैल गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने तथा बिना मास्क के सार्वजनिक स्थानों पर घूमने वाले 2,551 व्यक्तियों का बुधवार को चालान किया। पुलिस ने इनसे 2,55,100 रुपये का जुर्माना वसूला है।
पुलिस ने बताया कि आज 1,631 वाहनों का चालान करते हुए कुल 70,500 रुपये शमन शुल्क वसूला गया है। उन्होंने बताया कि छह वाहनों को जब्त किया गया है।
पुलिस ने बताया कि 30 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 188 भादंवि के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए कुल 10 अभियोग पंजीकृत किये गये। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क पहने घूम रहे 2,551 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनसे 2,55,100 रुपए का जुर्माना वसूला गया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।