लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के 255 नये मामले, 59 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: June 22, 2021 21:23 IST

Open in App

लखनऊ, 22 जून उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के 255 नये मामले आए 59 और मरीजों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में 59 मरीजों की मौत के बाद अब तक कुल 22,282 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसी अवधि में मिले 255 नये मामलों के बाद अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17,04,678 हो गई है।

राज्‍य में इस समय 3,910 मरीज पृथक वास, सरकारी अस्पतालों और निजी अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। राज्‍य में पिछले 24 घंटे में 397 मरीजों को उपचार के बाद छुट्टी मिल गयी और अब तक 16,78,486 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में लखनऊ में 28, वाराणसी में 15, मेरठ में 12 नये मरीज मिले हैं। जबकि, शाहजहांपुर, शामली, झांसी, चंदौली, कन्नौज, फर्रुखाबाद, बलिया, बांदा, अमरोहा, हाथरस, श्रावस्ती, बदायूं, चित्रकूट, कासगंज और महोबा में एक भी नये मरीज नहीं मिले हैं। इसी अवधि में प्रयागराज में 15, लखनऊ में 10 और कानपुर में छह मरीजों की मौत हो गई।

राज्‍य में सोमवार को 2.44 लाख नमूनों की जांच की गई और अब तक 5.57 करोड़ से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित