ओडिशा में कोरोना वायरस के 2542 नए मामले, 57 की मौत

By भाषा | Updated: July 8, 2021 13:43 IST2021-07-08T13:43:52+5:302021-07-08T13:43:52+5:30

2542 new cases of corona virus in Odisha, 57 deaths | ओडिशा में कोरोना वायरस के 2542 नए मामले, 57 की मौत

ओडिशा में कोरोना वायरस के 2542 नए मामले, 57 की मौत

भुवनेश्वर, आठ जुलाई ओडिशा में कोरोना वायरस के 2542 नए मरीजों की पुष्टि हुई है जिसके बाद कुल मामले बृहस्पतिवार को बढ़कर 9,32,330 पहुंच गए हैं। वहीं 57 और मरीजों की मौत दर्ज होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4415 हो गई है।

राज्य में दैनिक नए मामलों में कमी आई है लेकिन पांच जुलाई से मृतकों की संख्या 50 से अधिक बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि मौतों के ऑडिट के बाद पहले हुई मृत्यु को मौतों के नए मामलों में शामिल किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि तटीय राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीज की संख्या 27,580 हैं जबकि संक्रमण से 9,00,252 मरीज मुक्त हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान ही 2920 मरीज संक्रमण से उबरे हैं।

उन्होंने बताया कि पृथक केंद्रों से 2542 नए मामले मिले हैं जबकि संपर्कों का पता लगाने के दौरान 1084 नए मरीज मिले। पहले से किसी बीमारी के कारण कोविड-19 के 53 मरीजों की अबतक मौत हो चुकी है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) पीके मोहपात्रा ने विपक्ष के इन आरोपों को खारिज किया कि राज्य सरकार कोविड-19 से हो रही मौतों को छुपा रही है और कहा कि हर मौत की सूचना दी जा रही है और हर मौत को गिना जा रहा है।

सत्तारूढ़ बीजद के उपाध्यक्ष एसआर पटनायक ने भी आरोप लगाया है कि राज्य सरकार महामारी प्रबंधन में अपनी कुशलता दिखाने के लिए मौतों को छुपाने की कोशिश कर रही है।

मोहपात्रा ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में कोविड से मौत की संख्या में इज़ाफा हुआ है, यह सारे मामले मई और जून के थे जिन्हें प्रक्रिया और ऑडिट के बाद अब रिपोर्ट किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 2542 new cases of corona virus in Odisha, 57 deaths

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे