लाइव न्यूज़ :

अरूणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 254, पुडुचेरी में 81 व लद्दाख में नौ नए मामले

By भाषा | Updated: July 12, 2021 14:53 IST

Open in App

ईटानगर/ पुडुचेरी/ लेह, 12 जुलाई अरूणाचल प्रदेश में कोविड- 19 के सोमवार को 254 नए मरीज मिले हैं और एक संक्रमित की मौत हुई है जबकि पुडुचेरी में 81 और लोगों में संक्रमण पाया गया तथा दो संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। वहीं, लद्दाख में कोविड के नौ मामले मिले हैं।

ईटानगर में वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस के 254 और मरीज मिलने के बाद प्रदेश में सोमवार को कुल मामले 39,817 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 189 पहुंच गई है।

अधिकारी ने बताया कि राजधानी परिसर क्षेत्र में सबसे ज्यादा 106 नए मामले मिले हैं। राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ लोबसांग जम्पा ने बताया कि डिब्रुगढ़ में असम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में संक्रमण के कारण लोहित जिले के 44 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई।

राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 3718 है जबकि 35,910 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ डिमोंग पाडुंग ने बताया कि आज की तारीख तक 7.12 लाख लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

पुडुचेरी में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा के निदेशक एस मोहन कुमार ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 81 नए मरीज मिलने के बाद कुल मामले 1,19,057 हो गए हैं तथा दो और संक्रमितों की मौत के बाद मृतक संख्या 1771 पहुंच गई है।

उन्होंने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में करीब चार महीने बाद 100 से कम नए मामले आए हैं। पुडुचेरी में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 1413 है, जबकि संक्रमण से मुक्त हो चुके लोगों की संख्या 1,15,873 है।

पुडुचेरी में 5,92,907 लोगों का टीकाकरण किया गया है। इनमें टीके की दोनों खुराकें लगवाने वाले लोग भी शामिल हैं।

लद्दाख में अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के नौ और मरीज मिलने के बाद कुल मामले 20,195 पहुंच गए हैं।

उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटे में लद्दाख में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, केंद्रशासित प्रदेश में महामारी की वजह से 206 लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें से 148 की लेह जिले में और 58 की कारगिल जिले में मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि लद्दाख में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 110 रह गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो