लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में कोरोना वायरस के 25,317, तेलंगाना में 2384 नए मामले

By भाषा | Updated: June 2, 2021 22:21 IST

Open in App

चेन्नई/हैदराबाद, दो जून तमिलनाडु में कोरोना वायरस के नए मरीजों के मिलने में कमी का सिलसिला जारी है और बुधवार को 25,317 नए मामले आए। वहीं तेलंगाना में संक्रमण के 2384 मरीज मिले।

तमिलनाडु के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में कुल मामले 21,48,346 हो गए हैं जबकि आज 483 लोगों की मौत हुई है जिसके बाद मृतक संख्या 25,205 हो गई है।

विभाग के मुताबिक दिन में 32,263 लोगों के संक्रमण से उबरने की पुष्टि हुई जिसके बाद अबतक 18,34,439 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं तथा 2,88,702 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।

राज्य की राजधानी चेन्नई में संक्रमण के 2,217 नए मामले आए जिसके बाद शहर में अबतक 5,09234 लोग वायरस की चपेट में आ चुके हैं। राज्य में सबसे ज्यादा 3061 मामले कोयंबटूर में आए हैं।

इस बीच, तेलंगाना में बुधवार को संक्रमण के 2384 नए मरीज मिले तथा 17 लोगों की मौत हो गई।

हैदराबाद में जारी सरकारी बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में कुल मामले 5.84 लाख से अधिक हैं तथा 3313 लोग वायरस के कारण जान गंवा चुके हैं।

बुलेटिन के मुताबिक, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में सबसे ज्यादा 307 मरीज मिले हैं।

राज्य में संक्रमण का उपचार करा रहे मरीजों की संख्या 33,379 है जबकि 5,46,536 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह