लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोविड-19 के 253 नए मामले, तीन और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: January 5, 2021 11:33 IST

Open in App

हैदराबाद, पांच जनवरी तेलंगाना में कोविड-19 के 253 नए मामले आए हैं जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2.88 लाख से अधिक हो गयी है। संक्रमण से तीन और लोगों की मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,554 हो गयी है। राज्य सरकार ने मंगलवार को इस बारे में बताया।

राज्य सरकार की ओर से जारी बुलेटिन में चार जनवरी रात आठ बजे तक की जानकारी दी गयी है। इसके अनुसार ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सबसे अधिक 61 नए मामले आए। वारंगल शहरी क्षेत्र से 20 मामले और मेडचल मल्काजगिरि से 18 मामले आए।

बुलेटिन के अनुसार राज्य में सक्रमितों की संख्या 2,87,993 हो गयी है जबकि संक्रमण से अब तक 2,81,400 लोग ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 5,039 मरीजों का उपचार चल रहा है और सोमवार को 42,485 नमूनों की जांच हुई।

बुलेटिन के मुताबिक अब तक 70.61 लाख से अधिक नमूनों की जांच हुई है। प्रति 10 लाख आबादी पर 1.89 लाख से अधिक नमूनों की जांच हुई है।

राज्य में संक्रमण के कारण मृत्यु दर 0.53 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह दर 1.4 प्रतिशत है।

तेलंगाना में ठीक होने की दर 97.71 प्रतिशत है जबकि देश में यह दर 96.3 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट