लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 2,526 नये मामले, 24 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: July 15, 2021 19:33 IST

Open in App

अमरावती, 15 जुलाई आंध्र प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 2,526 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19.32 लाख हो गयी। वहीं, संक्रमण से 24 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 13,081 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

बुलेटिन के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 2,933 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 18,93,498 हो गयी।

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 25,526 है। संक्रमण के नये मामलों में पूर्वी गोदावरी जिले में सर्वाधिक 404 नये मरीज मिले। इसके बाद चित्तूर में 391, प्रकाशम में 308, कृष्णा में 269, पश्चिम गोदावरी में 235, एसपीएस नेल्लोर में 210, गुंटूर में 178, कडप्पा में 157 और विशाखापत्तनम में कोरोना वायरस संक्रमण के 119 नये मामले सामने आए।

बुलेटिन के अनुसार प्रकाशम जिले में कोविड-19 से सर्वाधिक छह मरीजों की मौत हुई, इसके बाद चित्तूर में चार जबकि गुंटूर, एसपीएस नेल्लोर और पश्चिम गोदावरी में दो-दो लोगों की मौत हुई। अनंतपुरमू, पूर्वी गोदावरी और विशाखापत्तनम में संक्रमण से एक-एक व्यक्ति की जान गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान