लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 252 नए मामले

By भाषा | Updated: June 24, 2021 11:42 IST

Open in App

ईटागनर, 24 जून अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 252 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 33,916 हो गए।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. एल जाम्पा ने बताया कि कैपिटल कॉम्प्लैक्स क्षेत्र में सबसे अधिक 53, लोहित में 23, वेस्ट कामेंग में 21, चांगलांग तथा नामसाई में 19-19, अपर सुबनसिरी में 15, ईस्ट कामेंग तथा ईस्ट सियांग में 14-14 और पापुमपरे में 10 नए मामले सामने आए। अन्य मामले बाकी जिलों में सामने आए।

एसएसओ ने बताया कि पिछले 24 घंटे में राज्य में संक्रमण से मौत को कोई मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 160 ही बनी हुई है।

अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में से 238 मामले ‘रैपिड एंटीजन’ जांच, सात मामले आरटी-पीसीआर और सात मामले ‘ट्रूनैट’ जांच में सामने आये। अरुणाचल प्रदेश में अभी 2,567 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। 233 और लोगों के ठीक होने के बाद राज्य में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 31,189 हो गई। राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 91.96 प्रतिशत है।

डॉ. जम्पा ने बताया कि राज्य में अभी तक कुल 7,32,078 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। नमूनों के संक्रमित आने की दर 4.77 प्रतिशत है।

इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग ने बताया कि जनवरी में शुरू हुए टीकाकरण अभियान के बाद से अभी तक राज्य में 5,21,760 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लगाए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?