लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 के 2,514 नये मामले, संक्रमण से और 323 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 23, 2021 19:27 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 23 दिसंबर केरल में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 2,514 नये मामले सामने आये जिससे कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 52,16,457 हो गई है।

दक्षिण भारत के राज्य में बुधवार को कोविड के 3,205 नये मामले आए थे, उससे पहले लगातार तीन दिनों तक राज्य में 3,000 से कम नये मामले आए थे।

सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बृहस्पतिवार को राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 323 लोगों की मौत होने के साथ ही कोविड-19 से मरने वालों की संख्या राज्य में बढ़कर 45,861 हो गई है।

संक्रमण के कारण हुई कुल 323 मौतों में से 54 मौतें पिछले कुछ दिनों में हुई हैं जबकि अन्य 269 को केन्द्र सरकार के नये दिशा-निर्देशों और उच्चतम न्यायालय के निर्देश के आधार पर की गई अपील के बाद कोविड-19 से हुई मौत घोषित किया गया है।

बुधवार से अभी तक 3,427 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद राज्य में अभी तक बीमारी से मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 51,55,142 हो गई है। राज्य में फिलहाल कोविड-19 के 26,605 मरीजों का उपचार चल रहा है।

पिछले 24 घंटों में कुल 55,631 नमूनों की जांच की गई है।

नये मरीजों में 18 स्वास्थ्य कर्मी हैं, 18 राज्य के बाहर से आए हैं, 2,340 संक्रमितों के संपर्क में आकर बीमार हुए हैं जबकि 138 लोगों के संक्रमित होने के स्रोत का पता नहीं चला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग