लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 251 नए मामले, तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 20, 2021 15:26 IST

Open in App

पुडुचेरी, 20 जून पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 251 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,14,484 हो गई। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक एस. मोहन कुमार ने बताया कि पिछले 24 घंटे में रविवार सुबह 10 बजे तक तीन और मरीज़ों की मौत हो गई। इनमें से एक मरीज को पहले से कोई बीमारी नहीं थी।

निदेशक ने बताया कि 479 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,09,562 हो गई।

केंद्रशासित प्रदेश में फिलहाल 3,562 मरीजों का उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि यहां संक्रमण दर 2.98 फीसदी और मृत्यु तथा स्वस्थ होने की दर क्रमश: 1.50 फीसदी और 95.40 फीसदी है।

उन्होंने बताया कि अब तक 36,859 स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले 22,769 लोगों को टीके की खुराक दी गई है। वहीं 60 साल से ज़्यादा उम्र के वरिष्ठ नागरिक और बीमारियों से ग्रसित 45 साल से ज़्यादा उम्र के 2.90 लाख लोगों को टीके की खुराक दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल