ओडिशा में कोविड-19 के 251 नए मामले, चार और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: January 2, 2021 19:42 IST2021-01-02T19:42:19+5:302021-01-02T19:42:19+5:30

251 new cases of Kovid-19 in Odisha, four more patients died | ओडिशा में कोविड-19 के 251 नए मामले, चार और मरीजों की मौत

ओडिशा में कोविड-19 के 251 नए मामले, चार और मरीजों की मौत

भुवनेश्वर, दो जनवरी ओडिशा में कोविड-19 के 251 नए मामले सामने आने से शुक्रवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,30,117 हो गयी। वहीं, संक्रमण से चार और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,880 हो गयी है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पृथक-वास केंद्रों से 148 नए मामले सामने आए हैं जबकि संपर्क में आए लोगों की पहचान के दौरान 103 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

उन्होंने बताया कि संबलपुर में सबसे अधिक 35 मामले आए हैं, इसके बाद सुंदरगढ़ में 34 मामले और अंगलु में 31 मामले आए हैं।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में वर्तमान में 2,451 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि अब तक 3,25,733 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 251 new cases of Kovid-19 in Odisha, four more patients died

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे