लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 के 25,010 नए मामले, 177 और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: September 10, 2021 20:12 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 10 सितंबर केरल में शुक्रवार को कोविड-19 के 25,010 नए मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 43,34,704 हो गई। राज्य में इसके अलावा महामारी से 177 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 22,303 हो गई है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। इसमें कहा गया कि केरल में बीते 24 घंटे के दौरान 1,51,317 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच हुई और राज्य में संक्रमण दर 16.53 प्रतिशत है।

विज्ञप्ति के मुताबिक, त्रिशूर जिले में कोविड-19 के सर्वाधिक 3,226 नए मरीज सामने आए। इसके बाद एर्णाकुलम में 3,034 और मलप्पुरम में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,606 नए मामले सामने आए।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,37,643 है और इनमें से 12.9 प्रतिशत लोग ही अस्पतालों में भर्ती हैं।

केरल में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 23,535 मरीज संक्रमणमुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 40,74,200 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत अधिक खबरें

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO