लाइव न्यूज़ :

अयप्पा मंदिर में रोजाना 25 हजार श्रद्धालुओं को अनुमति दी जाएगी: विजयन

By भाषा | Updated: October 7, 2021 18:26 IST

Open in App

तिरूवनंतपुरम, सात अक्टूबर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बृहस्पतिवार को कहा कि सबरीमला में प्रसिद्ध भगवान अयप्पा मंदिर में 16 नवंबर से तीर्थयात्रा का मौसम शुरू होने पर शुरुआती दिनों में रोजाना 25,000 श्रद्धालुओं को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

राज्य सरकार द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर श्रद्धालुओं की संख्या में बदलाव की जरूरत होगी तो इस संबंध में बाद में चर्चा की जाएगी और जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

तीर्थयात्रा का मौसम शुरू होने से पहले श्रद्धालुओं को प्रवेश देने की स्थिति की समीक्षा के लिए आयोजित एक बैठक में यह फैसला किया गया और इसमें विभिन्न विभागों के मंत्रियों के अलावा राज्य के पुलिस प्रमुख भी शामिल हुए।

विज्ञप्ति के अनुसार कोविड महामारी के मद्देनजर सबरीमला तीर्थयात्रा के संबंध में कई अन्य दिशानिर्देश भी तैयार किए गए हैं। इसके तहत 10 वर्ष से कम और 65 वर्ष से अधिक आयु के तीर्थयात्रियों को भी प्रवेश की अनुमति होगी लेकिन मंदिर के अंदर उन लोगों को ही जाने की अनुमति होगी जिन्होंने कोविड टीके की दोनों खुराकें ले ली हैं या उनकी आरटीपीसीआर रिपोर्ट नकारात्मक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह