महाराष्ट्र में 2,500 किलोग्राम गोमांस जब्त, एक गिरफ्तार
By भाषा | Updated: October 20, 2021 16:04 IST2021-10-20T16:04:25+5:302021-10-20T16:04:25+5:30

महाराष्ट्र में 2,500 किलोग्राम गोमांस जब्त, एक गिरफ्तार
ठाणे, 20 अक्टूबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने ढाई लाख रुपये मूल्य का 2,500 किलोग्राम गोमांस जब्त किया और इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को ज्यूपिटर अस्पताल के पास पुलिस और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गुप्त सूचना के आधार पर एक वैन को रोका, जिसमें गोमांस को तस्करी कर मुंबई ले जाया जा रहा था।
गिरफ्तार किये गए व्यक्ति की पहचान असलम फकीर मोहम्मद शेख के रूप में की गई है, जो वाहन चला रहा था। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।