लाइव न्यूज़ :

दिल्ली नगर निगमों में 2,500 करोड़ रुपये का घोटाला राष्ट्रमंडल खेल घोटाले से भी बड़ा है : केजरीवाल

By भाषा | Updated: December 18, 2020 15:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 दिसम्बर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को भाजपा शासित नगर निगमों में 2,500 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाते हुए इसे राष्ट्रमंडल खेल घोटाले से भी बड़ा बताया।

दिल्ली विधानसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने आरोप लगाया कि इमारतों के लिए आवश्यक अनुमति देते समय नगर निगमों में हर साल 5,000-10,000 करोड़ रुपये के घोटाले होते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह बेहद दुखद दिन है क्योंकि हम एमसीडी (दिल्ली नगर निगम) में हुए सबसे बड़े घोटाले की बात कर रहे हैं। 2,500 करोड़ रुपये का घोटाला, राष्ट्रमंडल खेल घोटाले से भी बड़ा है। यहां तक कि सड़कों पर भी लोग एमसीडी में भ्रष्टाचार की बात करते हैं और वहीं लोग दिल्ली सरकार के ईमानदार होने की बात भी करते हैं।’’

केजरीवाल ने कहा, ‘‘ इन 2,500 करोड़ रुपये का इस्तेमाल सफाई कर्मचारियों, डॉक्टरों और निगम के अन्य कर्मचारियों का वेतन देने के लिए किया जा सकता था। इसका इस्तेमाल 12,500 अस्पतालों के बिस्तर (बेड) या 7500 मोहल्ला क्लीनिक बनाने के लिए किया जा सकता था।’’

आप के राष्ट्रीय संयोजक ने सदन में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी से कथित घोटाले की जांच सीबीआई से कराने के लिए दबाव बनाने को भी कहा।

उन्होंने कहा, ‘‘ नगर निगम में भाजपा के 15 साल के शासन का काला युग अब समाप्त होने वाला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल