लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में इस वर्ष किसानों को 250 करोड रू का अनुदान

By भाषा | Updated: November 27, 2020 22:48 IST

Open in App

देहरादून, 27 नवंबर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शु्क्रवार को कहा कि उनकी सरकार का प्रयास किसानों को समय पर एवं पारदर्शिता के साथ भुगतान का रहा है और इस वर्ष प्रदेश में 250 करोड़ रुपये किसानों को अनुदान के रूप में दिया गया है ।

जिले की डोइवाला चीनी मिल में वर्तमान पेराई सत्र 2020-21 की शुरूआत करते हुए रावत ने कहा कि पिछले साढ़े तीन सालों में सरकार का प्रयास रहा है कि किसानों को भुगतान समय पर एवं पारदर्शिता के साथ हो।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों के हित में हर संभव प्रयास किये हैं और सरकार की यह भी कोशिश है कि किसानों को पैसा सीधे उनके खाते में मिले ।

रावत ने कहा, 'किसानों को धान के लिये 24 घंटे के भीतर ऑनलाइन भुगतान किया गया है। खाद का भी डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया। दुग्ध उत्पादकों को भी ऑनलाइन भुगतान किया जा रहा है। राज्य सरकार ने 250 करोड़ रुपये किसानों को अनुदान के रूप में दिया। गन्ना किसानों का शत प्रतिशत भुगतान किया गया है।'

मुख्यमंत्री ने बताया कि हरिद्वार जिले में एक निजी चीनी मिल बंद पड़ी थी जिससे 22 हजार किसान जुडे़ थे । उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपनी गारंटी पर मिल को ऋण दिया और आज उसमें किसानों का 80 प्रतिशत भुगतान हो चुका है।

डोइवाला मिल की इस बार की रिकवरी को अब तक की सबसे अच्छी रिकवरी बताते हुए रावत ने कहा कि इसका आधुनिकीकरण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि 16400 किसान इस मिल से जुड़े हैं ।

उन्होंने किसानों को गन्ने की आधुनिक किस्म को अपनाने का सुझाव देते हुए कहा कि उत्पादकता बढ़ाने एवं मिलों को बचाये रखने के लिए आधुनिक प्रयोगों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा किसानों को तीन लाख रू तक एवं स्वयं सहायता समूहों को पांच लाख रू तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग