गुरुग्राम में महिला के साथ सामूहिक बलात्कार, बेरहमी से की पिटाई

By स्वाति सिंह | Updated: October 5, 2020 08:35 IST2020-10-05T08:35:01+5:302020-10-05T08:35:01+5:30

आरोपियों की उम्र 20 से 25 साल के बीच है और सभी आरोपियों को अपराध के कुछ घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। सहायक पुलिस आयुक्त करन गोयल ने फोन पर कहा कि घटना गुड़गांव के डीएलएफ फेज 2 में हुई। उन्होंने कहा कि सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

25-Year-Old Woman Gang Raped, Brutally Beaten Up In Gurgaon | गुरुग्राम में महिला के साथ सामूहिक बलात्कार, बेरहमी से की पिटाई

महिला गंभीर रुप से घायल है और उसे गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Highlights25 वर्षीय एक महिला के साथ चार पुरुषों द्वारा कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया आरोपियों ने महिला के विरोध करने पर उसे बुरी तरह पीटा और दीवार से उसका सिर दे मारा।

चंडीगढ़: गुरुग्राम में रविवार को तड़के 25 वर्षीय एक महिला के साथ चार पुरुषों द्वारा कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया और उसे बेरहमी से पीटा गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि आरोपियों की उम्र 20 से 25 साल के बीच है और सभी आरोपियों को अपराध के कुछ घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। सहायक पुलिस आयुक्त करन गोयल ने फोन पर कहा कि घटना गुड़गांव के डीएलएफ फेज 2 में हुई। उन्होंने कहा कि सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उनमें से तीन डिलीवरी ब्वॉय हैं। गोयल ने कहा कि चार आरोपियों में से एक शनिवार रात गुरुग्राम के सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास महिला से मिला और उसे एक बिल्डर के कार्यालय में ले गया। उसी कार्यालय में यह अपराध हुआ। अन्य तीन आरोपी वहां मौजूद थे।

एसीपी ने कहा कि आरोपियों ने महिला के विरोध करने पर उसे बुरी तरह पीटा और दीवार से उसका सिर दे मारा। उन्होंने बताया कि महिला गंभीर रुप से घायल है और उसे गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने कहा कि वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से भाग गए। महिला के रोने की आवाज सुनकर परिसर का एक सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचा और पुलिस को सतर्क किया। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

Web Title: 25-Year-Old Woman Gang Raped, Brutally Beaten Up In Gurgaon

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे