लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 25 वर्षीय महिला ड्रग विक्रेता गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 17, 2020 22:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर उत्तरी दिल्ली के मजनू का टीला इलाके से 25 वर्षीय एक महिला ड्रग विक्रेता को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपी की पहचान अरुणा नगर की रहने वाली मीना के रूप में हुई है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार को पुलिस इलाके में गश्त कर रही थी, तभी रात करीब साढ़े आठ बजे मजनू का टीला के अरुणा नगर में एक संदिग्ध महिला दिखी।

पुलिस उपायुक्त(उत्तर) अंटो अलफोंस ने कहा, “पुलिस को देखते ही महिला वहां से भागने की कोशिश करने लगी लेकिन पुलिस ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। उसके पास से प्लास्टिक की एक थैली में 103 ग्राम चरस बरामद किया गया।”

पुलिस ने बताया कि उस चरस की बाजार में कीमत 10 लाख रुपये है।

पूछताछ के दौरान उसने दावा किया कि वह पिछले कुछ महीनों से नशीले पदार्थ बेच रही है।

डीसीपी ने बताया कि वह मजनू का टीला निवासी किरण से ड्रग खरीदती थी। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी