लाइव न्यूज़ :

बाहुबली विधायक के फरार पुत्र पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित

By भाषा | Updated: December 15, 2021 22:22 IST

Open in App

भदोही (उत्तर प्रदेश), 15 दिसंबर भदोही की ज्ञानपुर सीट से निषाद पार्टी के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा के फरार पुत्र विष्णु पर पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि अपने रिश्तेदार कृष्ण मोहन तिवारी की शिकायत पर विधायक विजय मिश्रा उनकी विधान परिषद सदस्य पत्नी राम लली और पुत्र विष्णु मिश्रा के खिलाफ पिछले साल चार अगस्त को संपत्ति हड़पने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि इस मामले में विधायक विजय मिश्रा आगरा की जेल में बंद हैं। वही उनकी पत्नी जमानत पर हैं।

कुमार ने बताया कि मिश्रा और उनके दो बेटों के खिलाफ 2014 और 2015 में 25 वर्षीय एक गायिका से बलात्कार के आरोप में 18 अक्टूबर 2020 को मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में उनका बेटा विष्णु मिश्रा फरार है। उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।

उन्होंने बताया कि विष्णु के खिलाफ 30 अक्टूबर 2020 को लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया जा चुका है ताकि वह विदेश न भाग सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारत अधिक खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग