लाइव न्यूज़ :

नोएडा में 25 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 13, 2021 01:32 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 12 फरवरी थाना दादरी पुलिस ने शुक्रवार देर रात को हुई एक मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपए के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है।

आरोपी पर हत्या, अपहरण, गोकशी के 27 मामले चल रहे हैं।

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना दादरी पुलिस शुक्रवार की देर रात को तलाशी ले रही थी।

उन्होंने कहा कि उसी दौरान आरोपी स्कूटी पर सवार होकर आता हुआ दिखाई दिया।

पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने रुकने की बजाय पुलिस दल पर गोली चला दी।

उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी वहां से बदमाश भागने का प्रयास करने लगा।

डीसीपी ने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलायी।

पुलिस द्वारा चलाई गई गोली आरोपी के पैर में लगी।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान राशिद उर्फ मोटा निवासी गुलावठी जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि इस बदमाश के पास से एक स्कूटी, देसी तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है।

डीसीपी ने बताया कि आरोपी के ऊपर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था और यह थाना दादरी का वांछित अपराधी है।

डीसीपी ने बताया कि घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि इसके उपर लूटपाट, हत्या, गोकशी के 27 मामले दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि आरोपी के तीन साथियों जमील, रिजवान तथा वसीम को शुक्रवार तड़के थाना दादरी पुलिस ने एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?