लाइव न्यूज़ :

न्यूज चैनल में काम करने वाले 25 लोग पाए गए कोरोना वायरस से संक्रमित, मीडिया इंडस्ट्री में मचा हड़कंप

By भाषा | Updated: April 21, 2020 15:41 IST

एक समाचार चैनल से 90 लोगों के नमूने लिए गए थे, जिसमें से कम से कम 25 व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देन्यूज चैनल में काम करने वाले 25 व्यक्ति कोरोना से संक्रमित पाए गए।यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी।अधिकारी ने बताया कि संक्रमितों की संख्या 27 हो सकती है।

चेन्नई। एक तमिल समाचार टेलीविजन चैनल के लिए काम करने वाले पत्रकारों सहित कम से कम 25 व्यक्ति यहां मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने पीटीआई से कहा, ‘‘90 से अधिक नमूने जांच के लिए लिए गए थे, जिसमें से कम से कम 25 व्यक्ति संक्रमित पाए गए।’’ यह घटनाक्रम शहर में एक टेलीविजन चैनल के लिए काम करने वाले एक पत्रकार सहित दो पत्रकारों के संक्रमित पाए जाने के बाद हुआ है।

अधिकारी ने एक सवाल पर कहा कि टेलीविजन चैनल से जुड़े लोगों की जांच रिपोर्ट एकत्रित की जा रही है और संकेत मिलता है कि संक्रमितों की संख्या 27 हो सकती है। यह पूछे जाने पर कि उन्हें किस अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है, उन्होंने कहा कि ‘‘उन्हें ओमादुरार (राजकीय मेडिकल कॉलेज, गवर्नमेंट एस्टेट स्थित मल्टी सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल) में भर्ती कराने के लिए एक निर्देश दिये गए हैं।’’

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?