लाइव न्यूज़ :

कोलकता के छागलपट्टी इलाके में लगी आग से 25 झुग्गियां खाक हुईं

By भाषा | Updated: January 25, 2021 19:56 IST

Open in App

कोलकाता, 25 जनवरी कोलकाता के नारकेलडांगा की छागलपट्टी में सोमवार सुबह आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर करीब 25 झुग्गियां खाक हो गईं। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ईस्ट कैनाल रोड पर बाजार में बकरियों को रखने के लिए बने बाड़ों में सुबह करीब नौ बजकर 40 मिनट पर आग लगी।

बाद में आग ने पास ही स्थित झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया, जिनमें कुछ परिवार रहते थे। इस घटना में 25 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं।

अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग की पांच गाड़ियों को आग पर काबू पाने में करीब एक घंटा लगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ आग लगने के सटीक कारण का अब तक पता नहीं चल पाया है। आग शायद बिना बुझाए फेंकी गई सिगरेट के कारण लगी।’’

पिछले साल भी इस इलाके में आग लगने के कारण कुछ झुग्गियां जल गई थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos