लाइव न्यूज़ :

इतिहास में 25 सितंबरः पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल और संघ विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म

By भाषा | Updated: September 25, 2019 07:13 IST

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जब अपनी स्नातक स्तर की शिक्षा हासिल कर रहे थे, उसी वक्त वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संपर्क में आये और वह आरएसएस के प्रचारक बन गये। हालांकि प्रचारक बनने से पहले उन्होंने 1939 और 1942 में संघ की शिक्षा का प्रशिक्षण लिया था और इस प्रशिक्षण के बाद ही उन्हें प्रचारक बनाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देवर्ष 1951 में भारतीय जनसंघ की नींव रखी गई थी और इस पार्टी को बनाने का पूरा कार्य उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ मिलकर किया था।भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल का जन्म भी 25 सितम्बर,1914 को हुआ था।

25 सितंबर की तारीख इतिहास में देश के दो प्रमुख राजनीतिज्ञों के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। जाने-माने विचारक, दार्शनिक और राजनीतिक पार्टी भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितम्बर, 1916 को मथुरा में हुआ था।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जब अपनी स्नातक स्तर की शिक्षा हासिल कर रहे थे, उसी वक्त वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संपर्क में आये और वह आरएसएस के प्रचारक बन गये। हालांकि प्रचारक बनने से पहले उन्होंने 1939 और 1942 में संघ की शिक्षा का प्रशिक्षण लिया था और इस प्रशिक्षण के बाद ही उन्हें प्रचारक बनाया गया था।

वर्ष 1951 में भारतीय जनसंघ की नींव रखी गई थी और इस पार्टी को बनाने का पूरा कार्य उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ मिलकर किया था। भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल का जन्म भी 25 सितम्बर,1914 को हुआ था। वह हरियाणा में "ताऊ देवी लाल" के नाम से प्रसिद्ध रहे। हरियाणा की राजनीति में उनका बहुत दखल रहा और उसी लोकप्रियता के चलते वह राष्ट्रीय राजनीति के मंच पर भी एक बड़ी भूमिका निभाने में सफल रहे।

देश दुनिया के इतिहास में 25 सितंबर की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

 1340: इंग्लैंड और फ्रांस ने निरस्त्रीकरण संधि पर हस्ताक्षर किये।

1654: इंग्लैंड और डेनमार्क ने व्यापार संधि पर हस्ताक्षर किये।

1974 : पांचवी पंचवर्षीय योजना पूर्ण हुई।

1974: अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।

1984: मिस्र और जार्डन के बीच राजनयिक संबंध फिर से बहाल हुए।

1985: अकाली दल ने पंजाब राज्य में चुनाव में जीत दर्ज की।

1992: चीन ने लोप नोर,पीआरसी में परमाणु परीक्षण किया।

1914: भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल का जन्म हुआ।

1916:प्रसिद्ध भारतीय विचारक, दार्शनिक और भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म हुआ।

2008: चीन ने अंतरिक्ष यान ‘शेनझोओ 7’ का प्रक्षेपण किया।

2018 : महेंद्र सिंह धोनी दुबई में एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी करके 200 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी करने वाले पहले भारतीय बने।

 

टॅग्स :हिस्ट्रीआरएसएसहरियाणाअमेरिकाजापान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं