लाइव न्यूज़ :

पुलिस के निरीक्षक स्तर तक के कर्मियों के पौष्टिक आहार भत्ते में 25 फीसदी की वृद्धि

By भाषा | Updated: December 29, 2021 18:06 IST

Open in App

लखनऊ, 29 दिसम्बर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निरीक्षक, उपनिरीक्षक, लिपिक संवर्ग, मुख्य आरक्षी और आरक्षी पद के कर्मियों के लिए उनके पौष्टिक आहार भत्ते में 25 फीसदी की वृद्धि की गयी है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

इसके साथ ही नागरिक पुलिस व पीएसी के फील्ड ड्यूटी में तैनात उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी तथा आरक्षी पद के कर्मियों को वार्षिक रूप से 2000 रूपये सिम भत्ता दिये जाने का भी निर्णय लिया गया है।

अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि निरीक्षक/उपनिरीक्षक/लिपिक संवर्ग को वर्तमान में अनुमन्य भत्ता 1200 रूपये से बढ़ाकर 1500 रूपये, मुख्य आरक्षी/आरक्षी को वर्तमान अनुमन्य भत्ता 1500 रूपये से बढ़ाकर 1875 रूपये तथा चतुर्थ श्रेणी के कर्मियों को वर्तमान अनुमन्य भत्ता 1350 रूपये से बढ़ाकर 1688 रूपये करने का निर्णय लिया गया है।

कुमार ने बताया कि प्रदेश के अन्दर कानून-व्यवस्था एवं शान्ति व्यवस्था को बनाए रखने, विभिन्न घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा घटना स्थल पर शीघ्रातिशीघ्र पहुंचने के दृष्टिगत पीएसी एवं नागरिक पुलिस के फील्ड ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी तथा आरक्षी स्तर तक के कर्मियों को वार्षिक रूप से 2,000 रुपए का सिम भत्ता दो भागों में प्रथम जनवरी में रूपये 1000 (जनवरी से जून) एवं द्वितीय जुलाई में रूपये 1000 (जुलाई से दिसम्बर) दिये जाने का भी निर्णय लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो