महाराष्ट्र: बुलढाणा में समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर बस में आग लगने से 25 की मौत, कई घायल, जानें घटना का कारण

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 1, 2023 07:17 IST2023-07-01T07:16:33+5:302023-07-01T07:17:55+5:30

महाराष्ट्र के बुलढाणा में समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर 33 यात्रियों को ले जा रही एक बस में आग लगने से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।

25 People Killed After Bus Catches Fire On Samruddhi Mahamarg expressway in Buldhana | महाराष्ट्र: बुलढाणा में समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर बस में आग लगने से 25 की मौत, कई घायल, जानें घटना का कारण

(फोटो क्रेडिट- ANI)

Highlightsबुलढाणा में समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर यात्रियों को ले जा रही एक बस में आग लगने से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गएघायलों को बुलढाणा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा हैबस का ड्राइवर भी बच गया

मुंबई: महाराष्ट्र के बुलढाणा में समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर 33 यात्रियों को ले जा रही एक बस में आग लगने से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। घायलों को बुलढाणा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

डिप्टी एसपी बाबूराव महामुनि, बुलढाणा ने शनिवार को समाचार एजेंसी एएनआई से यह जानकारी साझा की। घटना शनिवार रात करीब दो बजे की है।

एएनआई से बुलढाणा के एसपी सुनील कडासने ने बताया कि बस में कुल 33 लोग सवार थे, जिनमें से 25 लोगों की मौत हो गई और 8 लोग घायल हो गए। बस का ड्राइवर भी बच गया और उसने कहा कि टायर फटने से बस पलट गई, जिससे बस में आग लग गई।

Web Title: 25 People Killed After Bus Catches Fire On Samruddhi Mahamarg expressway in Buldhana

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे