लाइव न्यूज़ :

अमेठी में बस पलटने से 25 लोग घायल, दो की हालत गंभीर

By भाषा | Updated: February 26, 2021 11:18 IST

Open in App

अमेठी (उप्र), 26 फरवरी उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव के पास बृहस्पतिवार रात एक डबल डेकर बस के पलट जाने से कम से कम 25 यात्री घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार घायलों में दो की हालत गंभीर है, जिन्हें उपचार के लिए लखनऊ भेजा गया है।

पुलिस उपाधीक्षक (मुसाफिरखाना) मनोज कुमार यादव ने शुक्रवार को बताया कि आज़मगढ़ से दिल्ली जा रही एक बस जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव के पास बीती रात पलट गई, इस घटना में कम से कम 25 लोग घायल हो गए जिनमें से दो की हालत गंभीर है।

उन्होंने बताया गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को इलाज के लिए लखनऊ में ट्रामा सेंटर में भेजा गया है जबकि 23 लोगों का इलाज जगदीशपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि ऐसा लगता है कि चालक को नींद आ गई और इस वजह से हादसा हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां