मिजोरम में कोविड-19 के 25 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 4,447 हुई

By भाषा | Updated: April 16, 2021 14:12 IST2021-04-16T14:12:55+5:302021-04-16T14:12:55+5:30

25 new cases of Kovid-19 in Mizoram, 4,447 infected | मिजोरम में कोविड-19 के 25 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 4,447 हुई

मिजोरम में कोविड-19 के 25 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 4,447 हुई

आइजोल, 16 अप्रैल मिजोरम में 25 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद प्रभावितों की संख्या बढ़कर 4,447 हो गयी है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि नए मामलों में से 19 आइजोल जिले से, तीन-तीन मामले कोलासिब और सेरछिप जिलों से आये हैं।

अधिकारी ने बताया कि इनमें से 11 मरीज कहीं और से यात्रा कर लौटे थे।

मिजोरम में वर्तमान में 258 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि 4,477 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं।

राज्य में कोविड-19 से 12 लोगों की मौत हुई है।

मिजोरम में बृहस्पतिवार को हुई 2,481 नमूनों की जांच समेत अब तक कुल 2,71,178 नमूनों की जांच हुई है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में 1,01,996 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गयी। इनमें से 31,000 लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 25 new cases of Kovid-19 in Mizoram, 4,447 infected

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे