लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोविड-19 के 25 नए मामले, रिकॉर्ड 6.18 लाख लोगों को टीके की खुराक दी गई

By भाषा | Updated: August 15, 2021 01:34 IST

Open in App

अहमदाबाद, 14 अगस्त गुजरात में कोविड-19 के 25 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,25,166 हो गई। वहीं, दिन में राज्य प्रशासन ने रिकॉर्ड 6.18 लाख लोगों को टीके की खुराक दी।

एक अधिकारी ने बताया कि दिन में 18 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 8,14,903 हो गई। राज्य में फिलहाल कोविड-19 के 185 मरीजों का उपचार चल रहा है।

उन्होंने बताया कि राज्य में आज संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई और मृतकों की संख्या 10,078 हो गई। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि शनिवार को 6.18 लाख लोगों को टीके की खुराक दी गई। अब तक राज्य में 3.98 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

दादरा और नगर हवेली एवं दमन-दीव में पिछले 24 घंटे में संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 10,627 है। वहीं अब तक 10,619 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और चार मरीजों का इलाज चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो