लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 25 नए मामले आए

By भाषा | Updated: November 17, 2021 12:25 IST

Open in App

पुडुचेरी, 17 नवंबर पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 25 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,28,520 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नए मामलों की पुष्टि 2425 नमूनों की जांच में हुई। पुडुचेरी में 15, कराईकल में सात, यानम में एक और माहे में दो मरीज संक्रमित मिले। पुडुचेरी में संक्रमण से एक और मरीज की मृत्यु होने से मृतक संख्या बढ़कर 1867 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी श्रीरामुलु ने बताया कि वर्तमान में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 317 है। इनमें 92 मरीज अस्पताल में हैं जबकि शेष 225 लोग गृह पृथक-वास में हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने अब तक कुल 19.55 लाख नमूनों की जांच की है जिनमें 16.54 लाख नमूनों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। पिछले 24 घंटे के दौरान 27 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिन्हें मिला कर संक्रमण से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 1,26,336 हो गई है।

संक्रमण दर 1.03 प्रतिशत है जबकि मृत्यु एवं ठीक होने की दर क्रमश: 1.45 प्रतिशत और 98.30 प्रतिशत है। कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 11,65,059 खुराकें दी गई हैं जिनमें 7,34,895 लोगों को पहली खुराक और शेष 4,30,164 को टीके की दूसरी खुराक दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह