उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से 25 और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: November 29, 2020 18:18 IST2020-11-29T18:18:39+5:302020-11-29T18:18:39+5:30

25 more patients died of corona virus in Uttar Pradesh | उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से 25 और मरीजों की मौत

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से 25 और मरीजों की मौत

लखनऊ, 29 नवंबर उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 संक्रमण से 25 और मरीजों की मौत हो गई जबकि इस महामारी के 2,036 नये मामले सामने आये हैं। अब तक प्रदेश में 5,41,935 मामले सामने आ चुके हैं।

अपर मुख्‍य सचिव (स्‍वास्‍थ्‍य) अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में 2,036 नये संक्रमित पाये गये जबकि इसी अवधि में 2,618 लोगों को स्वस्थ होने के बाद घर भेजा गया है। प्रसाद के मुताबिक अब तक 5,09,556 लोगों को उपचार के बाद घर भेजा जा चुका है।

उन्होंने बताया कि राज्‍य में इस समय 24,575 मरीजों का इलाज चल रहा है।

रविवार को 25 और मौतों का आंकड़ा सामने आने के बाद अब तक कोविड-19 से मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 7,742 हो गई है।

रविवार को जारी स्‍वास्‍थ्‍य बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक लखनऊ में 342, मेरठ में 230, गौतमबुद्धनगर में 123 और गाज़ियाबाद में 113 तथा कानपुर में 108 संक्रमित पाये गये हैं। लखनऊ में पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक सात मौत जबकि गोरखपुर में दो मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 25 more patients died of corona virus in Uttar Pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे