लाइव न्यूज़ :

'श्रम मंत्रालय के 25 और अधिकारी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए, छह लोग केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के निजी कर्मचारी'

By भाषा | Updated: June 12, 2020 18:11 IST

COVID-19: श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में अधिकारियों की कोविड-19 की जांच की जा रही है क्योंकि इसके दो कर्मचारी पिछले सप्ताह संक्रमित पाये गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देश्रम एवं रोजगार मंत्रालय के 25 अधिकारी इस सप्ताह कोविड-19 से संक्रमित पाये गए।मंत्रालय में संक्रमित कर्मचारियों की कुल संख्या बढ़कर 36 हो गई।

नई दिल्लीः श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के 25 अधिकारी इस सप्ताह कोविड-19 से संक्रमित पाये गए जिससे मंत्रालय में संक्रमित कर्मचारियों की कुल संख्या बढ़कर 36 हो गई। यह जानकारी एक सूत्र ने दी। सूत्र ने बताया कि अधिकारियों के कुछ पारिवारिक सदस्य भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए हैं। सूत्र ने बताया, ‘‘श्रम मंत्रालय में 25 अधिकारी कोविड-19 से संक्रमित पाये गए हैं। इससे पहले मंत्रालय में 11 व्यक्ति संक्रमित पाये गए थे।’’ छह संक्रमित व्यक्ति श्रम मंत्री संतोष गंगवार के निजी कर्मचारी हैं।

मंत्रालय में अधिकारियों की कोविड-19 की जांच की जा रही है क्योंकि इसके दो कर्मचारी पिछले सप्ताह संक्रमित पाये गए थे। उसके बाद श्रम शक्ति भवन को दो दिन के लिए सैनेटाइजेशन के लिए बंद कर दिया गया था। मंत्रालय में संक्रमित व्यक्तियों की संख्या रविवार तक बढ़कर 11 हो गई।

सूत्र ने यह भी कहा कि मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी इमारत को ठीक तरह से सैनेटाइज करने के लिए इमारत को फिर से सील करने और इमारत में स्थित मंत्रालयों में कार्यरत कर्मचारियों को घर पर पृथक करने पर विचार कर रहे हैं।

सूत्र ने कहा कि यद्यपि श्रम शक्ति भवन को चार और पांच जून को सील कर दिया गया था लेकिन ऊर्जा मंत्रालय ने अपने कर्मचारियों को कुछ काम के लिए पांच जून को बुलाया था। इसलिए इमारत को आठ जून को नहीं खोलने का निर्णय किया गया। यद्यपि श्रम मंत्रालय के कुछ अधिकारी आठ जून को भी कार्यालय आये थे। इमारत उसके बाद से अधिकारियों के लिए खुली रही।

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में पूर्व में संक्रमित पाये गए 11 अधिकारियों में एक संयुक्त सचिव, एक स्टेनो, एक प्रधान निजी सचिव, एक निजी सचिव, छह मल्टी टास्क असिस्टेंट और एक चालक शामिल था।

दो दिनों के लिए भवन को बंद करना कोविड-19 महामारी से मुकबाले के लिए मानक संचालन प्रक्रिया का हिस्सा था। इसके तहत, यदि दो या अधिक कर्मचारी कोविड-19 से संक्रमित पाए जाते हैं, तो किसी भी मंत्रालय या विभाग के संपूर्ण भवन को सैनेटाइजेशन के लिए सील कर दिया जाता है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं