लाइव न्यूज़ :

उत्तरप्रदेश में कोविड-19 से 25 और लोगों की मौत, 1677 नए मरीज

By भाषा | Updated: December 10, 2020 18:44 IST

Open in App

लखनऊ, 10 दिसंबर उत्तरप्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 संक्रमित 25 और लोगों की मौत हो गई तथा 1677 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई।

स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कोविड-19 संक्रमित 25 और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में इस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा आठ हजार से अधिक हो गया। राज्य में अब तक कोविड-19 से 8011 मरीजों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग की एक बुलेटिन के मुताबिक, सबसे ज्यादा चार मौतें वाराणसी में हुई हैं। इसके अलावा राजधानी लखनऊ में तीन तथा गोरखपुर मेरठ और चंदौली में दो-दो मरीजों की मृत्यु हुई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान 1677 मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। सबसे ज्यादा 250 नए मरीजों का राजधानी लखनऊ में पता लगा है। इसके अलावा मेरठ में 122, गौतम बुद्ध नगर में 107 तथा कानपुर नगर में 103 नए मामले सामने आए हैं।

प्रमुख सचिव ने बताया कि बुधवार को प्रदेश में 1,68,000 से ज्यादा नमूनों की कोविड-19 जांच की गई।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे कोरोना से बचाव के प्रयासों में तनिक भी ढिलाई न बरतें और भविष्य में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पतालों में बिस्तरों की पर्याप्त व्यवस्था रखें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो