लाइव न्यूज़ :

उप्र में कोविड-19 से 25 और लोगों की मौत, संक्रमण के 190 नए मामले

By भाषा | Updated: June 28, 2021 22:39 IST

Open in App

लखनऊ, 28 जून उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से 25 और लोगों की मौत हो गई तथा संक्रमण के 190 नए मामले सामने आए।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की सोमवार की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड-19 से 25 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 22,559 हो गई है।

सबसे ज्यादा चार-चार मौत प्रयागराज और आगरा में हुई हैं। इसके अलावा गाजीपुर तथा शाहजहांपुर में कोविड-19 से तीन-तीन मरीजों की मौत हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में संक्रमण के 190 नए मामले सामने आए हैं। सबसे ज्यादा 14 मरीज राजधानी लखनऊ में मिले हैं। इसके अलावा वाराणसी, आगरा और बुलंदशहर में 10-10 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

राज्य में इस वक्त कोविड-19 के 3046 मरीजों का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 2,63,033 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक कुल 5,73,48,462 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र