लाइव न्यूज़ :

संचार उपग्रह सीएमएस-01 के प्रक्षेपण के लिए 25 घंटे की उलटी गिनती शुरू

By भाषा | Updated: December 16, 2020 17:38 IST

Open in App

चेन्नई, 16 दिसंबर संचार उपग्रह सीएमएस-01 को पीएसएलवी-सी50 रॉकेट के जरिए प्रक्षेपित करने के लिए 25 घंटे की उलटी गिनती बुधवार को शुरू हो गई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने यह जानकारी दी।

ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) का यह 52 वां अभियान है। श्री हरिकोटा स्थित द्वितीय प्रक्षेपण स्थल से बृहस्पतिवार दोपहर तीन बज कर 41 मिनट पर पीएसएलवी-सी50 रॉकेट अंतरिक्ष के लिए रवाना होगा। हालांकि, इसका प्रक्षेपण कार्यक्रम मौसम पर निर्भर करेगा।

इसरो ने कहा, ‘‘पीएसएलवी-सीएमएस-01 अभियान: पीएसएलवी-सी50/सीएमएस01 अभियान के लिए उलटी गिनती श्री हरिकोटा रेंज (एसएचएआर) से आज दोपहर दो बज कर 41 मिनट पर शुरू हो गई।’’

आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) को एसएचएआर भी कहा जाता है।

सीएमएस-01, इसरो का 42 वां संचार उपग्रह है और इसे भारत की मुख्य भूमि, अंडमान निकोबार और लक्षद्वीप को कवर करने वाले फ्रीक्वेंसी स्पेक्ट्रम के विस्तारित सी बैंड में सेवाएं मुहैया करने के लिए तैयार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां