लाइव न्यूज़ :

पांच दिन में 25 उड़ानें 300 टन कोविड राहत सामग्री लेकर दिल्ली हवाई अड्डे पहुंची

By भाषा | Updated: May 3, 2021 14:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन मई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पिछले पांच दिनों में 25 उड़ानें 300 टन कोविड-19 राहत सामग्री लेकर पहुंची हैं।

हवाई अड्डे के संचालक डेल्ही इंटरनेशल एयरपोर्ट लिमिटिड (डायल) ने सोमवार को एक बयान में बताया कि हवाई अड्डे ने राहत सामग्री को अंतरिम रूप से रखने व वितरण करने के लिए 3500 वर्ग मीटर में ‘जीवोदय गोदाम’ बनाया है।

भारत कोरोना वायरस की दूसरी लहर से जूझ रहा है और कई राज्यों के अस्पताल दवाइयों, ऑक्सीजन व बिस्तरों की भारी किल्लत का सामना कर रहे हैं।

बयान के मुताबिक, 28 अप्रैल से दो मई के बीच, पांच दिनों में करीब 25 उड़ानें दिल्ली हवाई अड्डे पहुंची जिनमें करीब 300 टन सामान था।

बयान में बताया गया है कि ये उड़ानें अमेरिका, ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात, उज्बेकिस्तान, थाइलैंड, जर्मनी, कतर, हांगकांग और चीन आदि जैसे विभिन्न देशों से आई थी।

उसमें कहा गया है कि अधिकतर राहत उड़ानों का संचालन भारतीय वायुसेना के विमानों ने किया है जिनमें आईएल76, सी-130, सी-130, सी-5, सी-17 शामिल हैं।

बकौल बयान, ये उड़ानें 5500 ऑक्सीजन सांद्रक, 3200 ऑक्सीजन सिलेंडर, 9,28,000 से अधिक मास्क, 1,36,000 रेमडेसिविर इंजेक्शन लेकर आई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता