लाइव न्यूज़ :

घरेलू उड़ानों के लिए राजी हुआ महाराष्ट्र, मुंबई में कल से 25 फ्लाइट्स को मिलेगी मंजूरी

By स्वाति सिंह | Updated: May 24, 2020 19:44 IST

इससे पहले देश में लॉकडाउन के बीच घरेलू यात्री उड़ान सेवाएं बहाल होने से एक दिन पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर परिचालन पूरी तरह पुन: शुरू करने के लिए नागर विमानन मंत्रालय से रविवार को और वक्त मांगा।

Open in App
ठळक मुद्दे महाराष्ट्र में कल से मुंबई से जाने वाली और मुंबई आने वाली 25 यात्री उड़ानों की अनुमति दी जाएगी।ठाकरे ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र से सोमवार से यथासंभव न्यूनतम घरेल उड़ानों की शुरुआत की जाए।

मुंबई:महाराष्ट्र में उद्धव सरकार के मंत्री नवाब मलिक ने कहा है कि महाराष्ट्र में कल से मुंबई से जाने वाली और मुंबई आने वाली 25 यात्री उड़ानों की अनुमति दी जाएगी। धीरे-धीरे इस संख्या में इजाफा किया जाएगा। इससे पहले देश में लॉकडाउन के बीच घरेलू यात्री उड़ान सेवाएं बहाल होने से एक दिन पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर परिचालन पूरी तरह पुन: शुरू करने के लिए नागर विमानन मंत्रालय से रविवार को और वक्त मांगा।

ठाकरे ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र से सोमवार से यथासंभव न्यूनतम घरेल उड़ानों की शुरुआत की जाए। उन्होंने ऑनलाइन ब्रीफिंग में कहा था ‘‘मैंने आज नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी से बात की और उन्हें बताया कि मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को परिचालन बहाल करने के लिए और वक्त चाहिए।''

उन्होंने कहा, ‘‘जब तक मायल (मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड) हवाईअड्डे के परिचालन की योजना बना रहा है और उसे सही तरीके से लागू कर रहा है, तब तक नागर विमानन मंत्रालय को महाराष्ट्र से 25 मई से न्यूनतम संभावित घरेलू उड़ानें शुरू करनी चाहिए जो अंतरराष्ट्रीय मुसाफिरों को देश में कहीं पहुंचाने, चिकित्सा आपात स्थितियों, छात्रों और अनुकंपा आधार पर मामलों के लिए होनी चाहिए।’’

बता दें कि 25 मई से देश के कई हिस्सों में विमानों की आवाजाही शुरू की जा रही है। करीब दो महीने के बाद घरेलू उड़ानों के टेक ऑफ के लिए एयरपोर्ट पर खास तैयारियां की जा रही हैं। एयरपोर्ट पर अब नए नियम और कानून के साथ सब कुछ बदला-बदला सा होगा। एयरपोर्ट पर दो मीटर की दूरी और टचलेस सिस्टम फॉलो किया जाएगा ताकि लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाया जा सके।

टॅग्स :महाराष्ट्रमहाराष्ट्र में कोरोनाफ्लाइट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए