लाइव न्यूज़ :

25 दिसंबर : पूरी दुनिया में मनाया जाता है क्रिसमस का त्योहार

By भाषा | Updated: December 24, 2021 17:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर पूरी दुनिया में 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है और इसके साथ ही नये साल के आने की दस्तक सुनाई देने लगती है।

इतिहास में यह तारीख कई महान विभूतियों के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है।

वर्ष 1924 में आज ही के दिन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म हुआ था और पड़ोसी देश पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भी 25 दिसंबर, 1949 को पैदा हुए थे। यह भी अपने आप में दिलचस्प है कि दोनों देशों के इन दोनों नेताओं ने आपसी रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए मिलकर प्रयास किए।

इस दिन दुनिया से रुख़सत होने वालों की बात करें तो मूक फिल्मों के महानतम अभिनेता चार्ली चैपलिन का निधन 25 दिसंबर 1977 को हुआ।

देश दुनिया के इतिहास में 25 दिसंबर की तारीख पर दर्ज विभिन्न घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1771 : मुग़ल शासक शाह आलम द्वितीय मराठाओं के संरक्षण में दिल्ली के सिंहासन पर बैठे।

1918 : मिस्र के सैन्य अधिकारी और राजनेता अनवर सादात का जन्म। वह 1970 में मिस्र के राष्ट्रपति बने और 1981 में उनकी हत्या तक इस पद पर बने रहे। उन्होंने इजराइल के साथ शांति प्रक्रिया की शुरूआत की और इसके लिए उन्हें 1978 में नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया।

1924 : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जन्म। वह 1996 और फिर 1998 से 2004 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे।

1949 : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का जन्म। वह 1990-93, 1997-98 और 2013-17 तक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे।

1977 : ब्रिटेन के जगप्रसिद्ध कॉमेडियन और फिल्म निर्देशक चार्ली चैपलिन का निधन। उन्हें मूक फिल्मों का युगपुरुष माना जाता है। उनका निधन स्विट्जरलैंड में हुआ।

1989 : रोमानिया के अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलाए चाउसेस्कू और उनकी पत्नी एलेना को राष्ट्र के खिलाफ अपराधों का दोषी पाया गया और गोली से उड़ा दिया गया।

1991 : मिखाइल गोर्बाचेव के सोवियत संघ के राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के साथ ही सोवियत संघ के पतन की शुरुआत हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया