लाइव न्यूज़ :

गन्नौर में स्कूल की छत गिरने से 25 बच्चे घायल

By भाषा | Updated: September 23, 2021 21:01 IST

Open in App

सोनीपत, 23 सितंबर जिले के गन्नौर विधानसभा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को बाय गांव के पास स्थित एक स्कूल की छत अचानक गिर जाने से तीसरी कक्षा के 25 बच्चे, उनकी शिक्षक तथा दो मजदूर घायल हो गए जिन्हें स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। घायलों में से पांच की हालत गंभीर बताई जाती है।

कुछ अभिभावक अपने बच्चों को निजी अस्पतालों में भी उपचार के लिए लेकर गए हैं। प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। मामले की जांच जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी को सौंप दी गई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना जीवानंद स्कूल में हुई। उन्होंने कहा कि तीसरी कक्षा के छात्र हादसे की चपेट में आ गए। मलबे में दबे बच्चों, उनकी शिक्षक व मजदूरों को निकालकर गन्नौर के सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने बताया कि हादसे में 25 बच्चे, उनकी एक शिक्षक और दो मजदूर घायल हुए हैं जिनमें से पांच की हालत गंभीर है।

बच्चों के परिजन घटना की सूचना मिलते ही स्कूल व अस्पताल की तरफ दौड़ पड़े। गंभीर रूप से घायल चार बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद खानपुर स्थित पीजीआई के लिए रेफर किया गया। कुछ अभिभावक अपने बच्चों को निजी अस्पतालों में भी ले गए।

घटना की सूचना मिलते ही गन्नौर के उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) सुरेंद्र दुहन पुलिस प्रशासन के साथ मौके पर पहुंचे और स्कूल के भवन का जायजा लिया।

एसडीएम ने बताया कि मामले में स्कूल प्रशासन की लापरवाही सामने आई है और इसे लेकर प्राथमिक जिला शिक्षा अधिकारी को जांच सौंप दी गई है।

उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद स्कूल प्रशासन के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

दुहन ने बताया कि स्कूल के दो कमरे बहुत ही जर्जर हालत में थे जिनकी छत टूटकर गिर गई।

बताया जाता है कि हादसे के समय स्कूल में मरम्मत का कार्य चल रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो